फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pathology and radiology tests will now be conducted at new rates in the district hospital.

Bageshwar News: जिला अस्पताल में अब नए रेट पर होंगी पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचें

Sat, 31 Jan 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pathology and radiology tests will now be conducted at new rates in the district hospital.
बागेश्वर जिला अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से जारी नए शासनादेश के बाद सोमवार से अस्पताल में होने वाली विभिन्न जांचों की दरों में आमूल-चूल परिवर्तन होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत रेडियोलॉजी जांचें सस्ती होने की उम्मीद है, जबकि पैथोलॉजी से जुड़ी कुछ जांचों के दाम बढ़ सकते हैं। सीएमएस डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की नई सूची के अनुसार जिला अस्पताल को जेड श्रेणी में रखा गया है। नियमों के मुताबिक, जेड श्रेणी के अस्पतालों में जांच की दरें ए और एक्स श्रेणी के शहरों की तुलना में करीब 15 प्रतिशत कम रहती हैं। प्रथमदृष्टया सूची का अवलोकन करने पर ज्ञात हो रहा है कि नए रेंटों में रेडियोलॉजी जांचे सस्ती और पैथलॉजी जांचे कुछ महंगी हो सकती हैं। जारी रेटों की सूची सोमवार तक तैयार कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed