फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Patel's birth anniversary celebrated as unity day

बागेश्वर में मनाई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Patel's birth anniversary celebrated as unity day
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बागेश्वर में निकली रन पर यूनिटी के प्रतिभागी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रंजना राजगुरु और एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा बनाये रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर रन फॉर यूनिटी भी आयोजित किया गया। लक्की ड्रॉ के आधार पर 20 प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गये। पुरस्कार जीतने वालों में हर्ष वर्धन, अंशुल कुमार भारती, जोहा सिद्दीकी, चेतन नगरकोटी, रितिका, नंदाबल्लभ, उमेश जोशी, अनिमेश कृष्ण, संजय कुमार, जगदीश जोशी, मो. अहमद, रमेश चंद्र जोशी, भावना कालाकोटी, पारस रावल, दीक्षा नेगी, संगीता आर्या, प्रखर शाह, अनिमेष कृष्ण आदि शामिल थे। कार्यक्रम में एडीएम राहुल कुमार गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती, कोषाधिकारी भरत चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद थे। राजकीय हाईस्कूल लेटी में भाषण, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य विपिन चंद्र जोशी, ललित मोहन टम्टा, भगवती प्रसाद आगरी, राजेंद्र सिंह पूना, नंदन सिंह, पंकज प्रसाद भट्ट, दीप्ति आदि थे। खाकर, उड़खुली, नैल कत्यूर, अमसरकोट, बनलेख, सिमस्यारी, कपकोट, कांडा, काफलीगैर के स्कूलों में भी एकता दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। नेहरू युवा केंद्र ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल पंद्रहपाली में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। वहां हुई सामान्य ज्ञान, निबंध प्रतियोगिता में अंकित कुमार, मोहित हरड़िया सुमित कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। राष्ट्रीय एकता दौड़ में मोहित, प्रदीप, राहुल कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में नीरज पांडे ने प्रथम, मनोज पांडे ने द्वितीय स्थान पाया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक उर्मिला महराना ने विचार रखे। नेहरू युवा केंद्र क्लब हड़बाड़ के अध्यक्ष तिलक चंद्र ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रकाश डाला। ज्योति, भूपाल चंद्र ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। कार्यक्रम में उमा परिहार, रमेश राम, गोविंद बल्लभ जोशी, भागीरथी देवी, तिलक चंद्र, रमेश चंद्र, ज्योति, भूपाल चंद्र, रजनी, पवन कुमार, हरीश कुमार, सौरभ कुमार, हेमा, गीता, अर्जुन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed