फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pankaj became the voice of hill

पंकज बने द वॉइस ऑफ हिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pankaj became the voice of hill
हल्द्वानी में पुरस्कार ग्रहण करते पंकज पांडेय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। संगीत की दुनिया में उभरते सितारे पंकज पांडेय ने हल्द्वानी में हुई गायन प्रतियोगिता द वॉइस ऑफ हिल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रदेश के 17 प्रतिभागियों पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। प्रतियोगिता में जिले से सबसे कम उम्र की प्रतिभागी तेजस्वी नेगी को भी निर्णायकों ने सांत्वना पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

पंकज के पिता पूरन चंद्र पांडेय शिक्षक और माता गीता पांडेय गृहिणी हैं। पंकज साहस संगीत विद्यालय से प्रशिक्षण लेते हैं। छोटी सी उम्र में उन्होंने गायन का अभ्यास शुरू कर दिया था। वह स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी करते हैं। उन्होंने द वॉइस ऑफ हिल के पांच फरवरी से 10 फरवरी तक चले ऑनलाइन ऑडिशन में भाग लिया। फाइनल के लिए सीनियर वर्ग में चार और जूनियर वर्ग में छह सहित कुल 10 अन्य प्रतिभागियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन

रविवार की रात को हल्द्वानी के लावण्या भवन में हुए फाइनल में पंकज ने वरिष्ठ लोक गायक प्रहलाद मेहरा का गीत एजा मेरा दानपुरा सुनाकर निर्णायक लोक गायिका माया उपाध्याय, युवा गायक सौरभ मैठानी और डॉ. गुंजन जोशी का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने हिंदी गीत की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लोक गायक प्रहलाद कोरंगा, गोविंद दिगारी सहित तमाम लोक संगीत की कई हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed