{"_id":"1b824f93aae5325bde8184f4b76a721e","slug":"panchayat-act-from-becoming-a-member-fierce-bdc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती एक्ट न बनने से भड़के बीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती एक्ट न बनने से भड़के बीडीसी सदस्य
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग राज्य बने अब 15 बरस पूरे होने को हैं, लेकिन आज तक राज्य का अपना पंचायती एक्ट नहीं बन सका है। एक्ट के नहीं बनने से जहां विकास योजनाओं पर प्रतिकूूल असर पड़ा है, वहीं पंचायत प्रतिनिधियों को भी खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
तोली के बीडीसी सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी ने चेेतावनी दी है कि यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही एक्ट लागू नहीं किया तो सहयोगी सदस्यों के साथ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत जुलाई में देहरादून में मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया था कि सितंबर तक एक्ट लागू हो जाएगा, लेकिन नहीं हुआ।
विज्ञापन
उमीद थी कि गैरसैंण विधानसभा की बैठक में पंचायती एक्ट पेश किया जाएगा, लेकिन यह सत्र भी बेकार ही गया। 14वें वित्त आयोग का बजट जनसंख्या के आधार पर आता है।
विज्ञापन
एक सदस्य के पास दो से अधिक गांवों का प्रतिनिधित्व है। लोगों को उनसे विकास की काफी अपेक्षा रहती हैं, लेकिन कम बजट से सभी गांवों का विकास नहीं हो पाता है। बीडीसी सदस्यों को ब्लाक प्रमुख चुनने के अधिकार के अलावा कुछ भी नहीं दिया गया है। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि राज्य का पंचायती एक्ट शीघ्र लागू न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।