फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Paid tribute to martyr on the date of death

पुण्य तिथि पर शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि दी

Tue, 23 Oct 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 23 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to martyr on the date of death
किड़ई में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देते विद्यार्थी, शिक्षक, पुलिस और आईटीबीपी अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहीद आईटीबीपी जवान राम सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए कानूनी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। 

सोमवार को शहीद के पैतृक गांव किड़ई के प्राथमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें अर्द्धसैनिक, पुलिस बल के साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शहीद को भावपूर्ण तरीके से याद किया। आईटीबीपी के एसआइ भूपेश मर्तोलिया ने उनकी शहादत पर रोशनी डाली। बता दें कि किड़ई निवासी राम सिंह वर्ष 1999 में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उन्होंने किड़ई से ही प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी। 


कार्यक्रम में आईटीबीपी और पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात, साइबर क्राइम के बारे जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को अपराध से बचाव के बारे में बताया गया। इस दौरान रीमा चौकी प्रभारी जगत सिंह, प्रदीप सिंह, गोविंद कुमार, रमेश जीना, ग्राम प्रधान कविंद्र सिंह, हीरा सिंह चौहान, दरबान सिंह, कुंदन सिंह आदि थे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed