फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Packed with tourists, facilities nothing

सैलानियों से कौसानी हुई पैक, सुविधाएं कुछ भी नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Packed with tourists, facilities nothing
कौसानी से हिमालय और सूर्यास्त का दृश्य देखते पर्यटक। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। थर्टीफर्स्ट के लिए गरुड़ के कौसानी और कपकोट के धूर और शामा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ गई हैं। कौसानी सैलानियों से पैक हो गया है। लेकिन यहां लोगों को बिजली, पानी, अलाव की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पर्यटन कारोबारियों द्वारा सुविधाओं मुहैया कराने की मांग उठाने पर विभागों द्वारा उन्हें नोटिस थमाए जा रहे हैं। प्रशासन के इस रवैये से व्यवसायी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि विभागीय अधिकारी और प्रशासन उन्हें कोई सहयोग नहीं कर रहा है। डीएम रंजना राजगुरु के आश्वासन के बावजूद विभागीय अधिकारी अलाव जलाने तक की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि यहां ऊर्जा निगम और जल संस्थान के पास स्टाफ की कमी है। कौसानी का अलग बिजली फीडर भी नहीं बन सका है।
विज्ञापन

जिसके चलते नौघर, रतमटिया, लौबांज क्षेत्र में आए फॉल्ट को सुधारने के लिए भी कौसानी की बिजली काट दी जा रही है। स्वच्छता को लेकर पहले पर्यटन विभाग की ओर से नोटिस मिला था। उद्यमियों को अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का हवाला देकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय हल्द्वानी (पीसीबी) की ओर से भी को नोटिस भेज दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जिला पंचायत कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं कर सकी है। इसके लिए आए डस्टबिन सालभर से डाक बंगले के पास धूल फांक रहे हैं। अब उनमें जंक लगने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed