फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Outrage over issuance of notices against UKD leaders.

Bageshwar News: यूकेडी नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी होने से आक्रोश

Thu, 14 May 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 14 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Outrage over issuance of notices against UKD leaders.
बागेश्वर। जिले के एक विद्यालय में जाकर वीडियो बनाने के मामले में यूकेडी के दो नेताओं के खिलाफ प्रशासन ने नोटिस जारी किया। पार्टी ने इसका विरोध करते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया। प्रदेश सरकार पर यूकेडी के बढ़ते जनाधार से घबराकर इस तरह के कदम उठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की हालत बेहद खराब है। शिक्षक, प्रधानाचार्यों के पद रिक्त हैं। छात्रसंख्या लगातार घट रही है। जब यूकेडी ने इस मामले को उठाने की कोशिश की तो केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला और युवा नेता राहुल मिश्रा के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया। कहा कि प्रदेश की जनता यूकेडी के साथ जुड़ रही है। सरकार को इससे डर लगने लगा है। पार्टी बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार समेत कई असुविधाओं से जूझ रही है।
विज्ञापन

यूकेडी लोगों के इन मुद्दों को उठा रही है, जिसके कारण उनके नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। कोषाध्यक्ष चंदोला ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष की राजनीति से निकले हैं और किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर हीरा बल्लभ भट्ट, भुवन कांडपाल, मनोज चौहान, संजय कुमार, गोपाल कार्की, पंकज भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था मामला
विगत 16 अप्रैल को यूकेडी नेता चंदोला और मिश्रा ने अटल उत्कृष्ट जीआईसी सूपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें विद्यालय में भौतिक विज्ञान और गणित के प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने की परेशानी उठाई थी। इसको लेकर प्रधानाचार्य मोहन प्रकाश ने वीडियो के माध्यम से विद्यालय की नकारात्मक छवि दिखाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed