{"_id":"5c290638bdec226d6e09399f","slug":"outer-traders-coming-to-uttarayanani-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेले के लिए आने लगे बाहरी व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेले के लिए आने लगे बाहरी व्यापारी
Sun, 30 Dec 2018 11:24 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के लिए बाहर से पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले के लिए बाहरी जनपदों से आने वाले व्यापारियों का आना शुरू हो गया है। नगर पालिका ने भी सरयू नदी तट सहित अन्य स्थानों में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उत्तरायणी मेले में बाहर से आने वाले व्यापारी भी मेले का आकर्षण रहते हैं। सस्ते सामान की चाह में बड़ी संख्या में लोग उनसे सामान खरीदते हैं। बाहरी व्यापारियों के लिए मुनाफे के लिहाज से उत्तरायणी मेला बेहतर साबित होता है। बाहरी व्यापारियों ने मेले में आना शुरू कर दिया है। सरयू नदी किनारे अपना ठिकाना बना रहे हैं। इधर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि मेला क्षेत्र सहित सरयू नदी तट पर दुकानें आवंटित करने का कार्य चल रहा है।
दो जनवरी से दुकानें आवंटित करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेले में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बाहर से आने वाले व्यापारियों को थाने में सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन नहीं कराने वाले व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।