{"_id":"58d801404f1c1b2b7d1a14c9","slug":"opposition-to-open-liquor-shops-in-rural-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके जोशी की अध्यक्षता में नागरिक मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में खुलने वाली शराब की दुकानों का विरोध करने का आह्वान किया।
प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने एनएच और एसएच से शराब की दुकानों को हटाने के निर्देश दिए हैं। सड़कों के किनारे स्थापित इन दुकानों को अब ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकान न खुलें इसके लिए लोगों को पहले से ही जागरूक होना होगा। शराब के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल खराब हो रहा है। मद्य निषेध के लिए सभी को आगे आना होगा।
बैठक में मौजूद नदी गांव की महिलाओं ने कहा कि उनका शराब की दुकान खोलने का विरोध जारी रहेगा। वृक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा और प्रशांत पांडेय ने शराब की दुकानों को नहीं खुलने के लिए प्रस्ताव तैयार करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने शहर से लेकर गांव तक अवैध तरीके से हो रही शराब की बिक्री पर चिंता जताई। एडवोकेट डीके जोशी ने कानूनी जानकारी दी। बैठक में नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडेय, किशन चंद्र खत्री, राजीव जोशी, घनश्याम सिंह, भुवन चंद्र, यतेंद्र साह, कमला जोशी, दीप कांडपाल, भगवती जेशी, पंकज जोशी आदि मौजूद थे।