बागेश्वर। स्थानीय लोगों ने नीलेश्वर बाईपास पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया है। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को हुई ग्रामीणों की बैठक प्रशासन से उक्त जगह पर ट्रंचिंग ग्राउंड न बनाने की मांग की। इस मौके पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि इसमें कहा गया कि शहर से सटा नीलेश्वर गांव बहुत सुंदर है। यहां से हिमालय भी दिखाई देता है। कई पर्यटक यहां घूमने आते हैं। इस बाईपास पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से लोगों को परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर शीघ्र प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सुरेश सिंह कठायत, रमेश चंद्र तेवाड़ी, दर्शन सिंह कठायत, जगदीश कांडपाल, भूपेश कठायत, मनोज कुमार, पूरन रावल, मनोज जोशी, जगदीश रावल, विवेक जोशी, गिरीश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंदन कठायत, चंद्रशेखर, रमेश पांडे आदि थे।