फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opposition Stage a Protest in November first

जिपं सदन में पुलिस बुलाने के विरोध में एक नवंबर से होगा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition Stage a Protest in November first
बागेश्वर के टीआरसी में पत्रकारों से बातचीत करते जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य ह? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत में बजट वितरण और पुलिस बुलाने के मामले को लेकर विपक्षी सदस्यों ने आंदोलन करने का एलान कर दिया है। विपक्षी सदस्यों ने 21 अक्तूबर को पास हुए बजट को लेकर कई खामियां गिनाई। जिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम और कोतवाल के खिलाफ एक नवंबर से धरने पर बैठने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

पर्यटक आवास गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष की ओर से पूर्व जिपं अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष अपनों को लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होेंने कहा कि नौ करोड़ के बजट में विकास के नाम पर जो 364 प्रस्ताव चढ़ाए गए हैं, उनमें जगह-जगह सोलर लाइट लगाने के प्रस्ताव चढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

एक ओर जिला पंचायत से पूरे जिले में सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव बना है तो वहीं अलग-अलग जिपं क्षेत्रों के आधार पर भी सोलर लाइट लगाने की बात कही गई है, जबकि सोलर लाइट कई अन्य मदों से भी लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरुड़ नगर पंचायत के चुनाव को देखते हुए भकुनखोला जिपं क्षेत्र में भी विकास के नाम पर धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिपं क्षेत्र के कई गांव नगर पंचायत में शामिल होने के बावजूद बजट में यहां सोलर लाइट लगवाने के लिए दो-दो प्रस्ताव चढ़ाए गए ह्रैं। बजट में कई प्रस्ताव ऐसे हैं, जिनके बारे में स्पष्ट जानकारी तक नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि नियोजन समिति की बैठक के दौरान जिस प्रकार से जिपं अध्यक्ष ने एसडीएम को फोन कर सदन में पुलिस बुलाई, वह निंदनीय है। छह महिला सदस्यों के वहां होने के बावजूद एसडीएम के निर्देेश पर कोतवाल बिना महिला पुलिस के पहुंचे और सत्ता की हनक दिखाने लगे। मामले में एएमए की ओर से बंधक बनाने की बात नहीं की गई है, बावजूद इसके पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अब आंदोलन के माध्यम से ही न्याय की मांग की जाएगी। वहां पर जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य इंद्रा परिहार, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, सुरेश खेतवाल मौजूद रहे।

सदस्यों ने पूर्व किया था 74 दिन का आंदोलन
बागेश्वर। जिला पंचायत में बजट वितरण में असमानता को लेकर पूर्व में विपक्षी सदस्यों ने 74 दिन का आंदोलन किया था। पूर्व जिपं अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन को समाप्त करवाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार आए थे और मामले की जांच कराने की बात हुइ थी। प्रभारी मंत्री ने भी मामले की जांच के आदेश दिए थे लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed