फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Open approach roads in the construction of suspension bridge are inviting accidents.

Bageshwar News: झूला पुल निर्माण में खुले एप्रोच मार्ग दे रहे हादसों को न्योता

Thu, 19 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Open approach roads in the construction of suspension bridge are inviting accidents.
बागेश्वर। नगर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक पैदल झूला को तोड़कर नए पुल का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से हो रहा है। पुराने पुल की संरचना को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे अब वहां केवल गहरी नदी और मलबे के ढेर बचे हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नदारद हैं।
विज्ञापन

पुल के दोनों तरफ के एप्रोच मार्ग पूरी तरह खुले हुए हैं। मौके पर कोई भी ऐसी बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है, जिससे लोगों को निर्माण क्षेत्र में जाने से रोका जा सके। नगर का मुख्य केंद्र होने के कारण दिन भर यहां लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के अंधेरे में कोई भी अनजाने में पुल के टूटे हिस्से से सीधे नदी में गिर सकता है। निर्माण इकाई की ओर से कार्य स्थल पर कोई चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर वाले संकेत भी नहीं लगाए गए हैं। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने जल्द एप्रोच मार्ग को सुरक्षित तरीके से बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed