{"_id":"6876a49ed2e67031fe0cb5a4","slug":"opd-crowd-will-be-controlled-by-token-display-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117151-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: टोकन डिस्प्ले से नियंत्रित होगी ओपीडी की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: टोकन डिस्प्ले से नियंत्रित होगी ओपीडी की भीड़
Wed, 16 Jul 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बढ़ रही भीड़ से निजात पाने के लिए अब अस्पताल प्रशासन ओपीडी कक्ष के बाहर टोकन नंबर के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाएगा। इसमें मरीज का नंबर प्रदर्शित होने पर वह चिकित्सक को दिखा पाएगा। इससे मरीजों को कक्ष के बाहर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
नवनियुक्त सीएमएस डॉ. तपन कुमार शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रित करने के लिए टोकन डिस्प्ले का तरीका खोजा है। उनका कहना है कि टोकन डिस्प्ले के प्रस्ताव को सीएमओ से स्वीकृति मिल गई है। शुरूआत में फिजिशियन, सर्जन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्षों के बाहर इस तरह की व्यवस्था की जाएगी। धीरे-धीरे सभी में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।