{"_id":"960cc4cb8d97e51369d2d1e6255e2906","slug":"online-registration-will-be-for-military-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के मिलिट्री स्टेेशन में 28 अक्तूबर को थलसेना की भर्ती रैली होगी। इसके लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 13 अक्तूबर है। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के प्रभारी अधिकारी ने यहां जारी बयान में कहा कि रजिस्ट्रेशन कराए बिना कोई भी अभ्यर्थी भर्ती में शामिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
युवाओं को सलाह दी गई है कि वह रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 15 से 27 अक्तूबर तक अपनी ई मेल आईडी खोल लें। इसमें अपना समस्त सही विवरण चेक करके रजिस्ट्रेशन की पुष्टि कर लें।
विज्ञापन
इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रिंट लेकर ही सेना भर्ती में आएं। इसके बगैर मैदान में प्रवेश नहीं हो पाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेना मुख्यालय की वेबसाइट डब्लुडब्लुडब्लु.जेओआईएनआईएनडीआईएएनआरएमवाई.एनआईसी.इन पर किया जा सकता है।