फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   one stop centre opened in bageshwar

बागेश्वर में खुला वन स्टॉप सेंटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
one stop centre opened in bageshwar
बागेश्वर की डीएम रंजना राजगुरु ने वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का जायजा लिया। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मोहल्ला मंडलसेरा स्थित पुराना सीएमओ कार्यालय में वन स्टॉप सेंटर खुल गया है। डीएम रंजना राजगुरु ने सोमवार को इसका निरीक्षण किया। कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुविधाओं के लिये यह केंद्र खोला गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को एक ही स्थान पर जरूरी सुविधा मिलेंगी।
पीड़िताओं को चिकित्सकीय, कानूनी सहायता, परामर्श, सामाजिक सहयोग एवं परामर्श, रिपोर्ट दर्ज कराने में मदद एवं काउंसलिंग के लिये इधर-उधर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट से इस केंद्र का प्रचार-प्रसार करने को कहा। सेंटर में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कार्यों को ईमानदारी से करें, ताकि पीड़िताओं जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका एवं पीड़ित महिलाओं को देय सुविधाओं/सलाह पंजिकाओं का भी अवलोकन किया। डीपीओ राजेंद्र ने सेंटर में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस दौरान सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम राकेश तिवारी, एएमए जिला पंचायत अरुण बर्थवाल, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, ईओ राजदेव जायसी, नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियाली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed