फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   one man arrested with 150 Boxes of alcohol

शराब की 150 पेटियों के साथ एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
one man arrested with 150 Boxes of alcohol
बागेश्वर में शराब बरामकदगी का खुलासा करते एसपी मणिकांत मिश्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शराब की 150 पेटियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आबकारी विभाग के एफएल टू गोदाम से शराब ले जाने की बात कही है लेकिन वह शराब से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। इससे आबकारी महकमा भी कठघरे में खड़ा हो गया है। पुलिस ने इस मामले के तार अन्य लोगों से भी जुड़े बताए हैं। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार को एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने बालीघाट तिराहे पर बोलेरो पिकप (यूके02सीए0311) की तलाशी ली। वाहन से अलग-अलग ब्रांड की रम की 150 पेटियां बरामद हुईं। वाहन चालक नारायण सिंह भंडारी (50) निवासी तल्ला बिलौना बागेश्वर ने शराब आबकारी विभाग के एएफएल टू गोदाम से कपकोट के शराब की दुकान के लिए ले जाने की बात बताई लेकिन उसके पास शराब से संबंधित कोई भी कागजात नहीं थे। बता दें कि वैध शराब के संबंध में वाहन में भी कागज चस्पा करना होता है। आबकारी महकमे ने भी शराब के संबंध में कोई तथ्य प्रस्तुत नहीं किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की जानी है। प्रकरण में कोई भी सरकारी या अन्य व्यक्ति शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शराब पकड़ने वाले दल में कोतवाली के एसआई प्रह्लाद सिंह, एसओजी के कांस्टेबल बसंत पंत, नरेंद्र गोस्वामी, गिरीश बजेली, राजेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को सम्मानित करने की आईजी से करेंगे संस्तुति
बागेश्वर। एसपी मणिकांत मिश्रा ने छोटी सी सूचना पर शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करने के लिए एसओजी की टीम की सराहना की है। कहा है कि शराब पकड़ने वाली टीम को सम्मानित करने के लिए आईजी को संस्तुति पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के नशामुक्त अभियान को जनता का समर्थन मिल रहा है। जनता ही तस्करी की जानकारी दे रही है।
अवैध रूप से शराब बेच रहे दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़े
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोतवाली पुलिस केा चिलियानौला में अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने अभियान चलाकर टैक्सी स्टेंड के पास महेश सिंह बिष्ट निवासी दमुवाढुंगा हल्द्वानी, हाल निवासी चिलियानौला को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से देसी शराब की 10 बोतलें और अंग्रेजी शराब के 38 पव्वे पुलिस ने बरामद किए। थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने शराब बेच रहे दूसरे आरोपी कुबेर सिंह को भी धर दबोचा। संवाद

बिना कागजात दौड़ रही बाइक को किया सीज
रानीखेत। कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में तमाम स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। गांधी चौक पर एसएसआई फिरोज आलम ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान शराब पीकर बाइक चला रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी कपिल पुत्र पूरन चंद्र के पास बाइक के कागजात भी नहीं थे, जिस पर एसएसआई फिरोज ने बाइक को सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed