फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One Killed in Road Accident

रेता भरे बगैर नंबर के डंपर से कुचलकर स्कूटी सवार युवक की मौत, एक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
One Killed in Road Accident
बागेश्वर के कठायतबाड़ा में बुधवार की रात डंपर से टकराकर गिरी स्कूटी, पास में बैठा घायल। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में रेत से लदे बगैर नंबर प्लेट के डंपर की चपेट में आने से स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत डंपर से कुचलकर हुई है। हादसे में स्कूटी सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब सवा दस बजे पिंडारी रोड में कठायतबाड़ा के पास बालीघाट की ओर से आ रहे डंपर ने सरयू पुल की ओर जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। डंपर के टायर की चपेट में आने से स्कूटी चला रहे महेश सिंह उर्फ मुकेश (27) पुत्र जगत सिंह मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी ठाकुरद्वारा बागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका सिर डंपर के टायर से बुरी तरह से कुचल गया था। स्कूटी में सवार पवन सिंह (35) पुत्र सुंदर सिंह निवासी आरे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल केएस नेगी ने डंपर से स्कूटी को टक्कर लगने और युवक के टायर से कुचलने की पुष्टि की है। बताया कि हादसे में शामिल डंपर में रेत भरा हुआ है। चालक की तलाश की जा रही है। चालक के पकड़े जाने के बाद रेत के वैध या अवैध होने की पुष्टि हो पाएगी। सीओ शिवराज सिंह राणा का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
बागेश्वर। हादसे की चपेट में आए स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट स्कूटी में जरूर लटका हुआ था। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। हेलमेट पहना होता तो युवक की जान बच सकती थी। संवाद

बगैर नंबर प्लेट के डंपर संचालन पर उठ रहे सवाल
बागेश्वर। रात में बगैर नंबर प्लेट के रेत भरे डंपर संचालन से पुलिस और परिवहन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि देर रात बगैर नंबर प्लेट के डंपरों से अवैध खनन का खेल होता है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है। संवाद

मृतक महेश सिंह (मुकेश) फाइल फोटो

मृतक महेश सिंह (मुकेश) फाइल फोटो- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed