{"_id":"5f43f8818ebc3e3d220565e7","slug":"one-house-damaged-in-garur-bageshwar-news-hld394467115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ में एक मकान ध्वस्त, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ में एक मकान ध्वस्त, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बलतड़ी सड़क पर मलबा आने से ग्रामीण मुश्किल से कर रहे आवाजही।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गरुड़ में एक मकान ध्वस्त, जबकि एक मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। प्रभावित परिवारों ने गांव में ही अन्यत्र शरण ले रखी है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील के ग्वाड़पजेड़ा निवासी पुष्पा देवी पत्नी किशन राम का मकान ध्वस्त हो गया। गरुड़ के ही मटेना निवासी पूरन राम पुत्र गोपाल राम के मकान को भी आंशिक क्षति पहुंची है। दोनों प्रभावितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से जानकारी दी गई है कि प्रभावित परिवारों को अहेतुक सहायता देने के लिए तहसील स्तर पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
बागेश्वर में 12 सड़कें बंद
बागेश्वर-दफौट, सनगाड़-बास्ती, धपोली-जेठाई, मल्लाडोबा-नौघरस्टेट, कौसानी-भतड़िया, विजयपुर-रनकांडे-पैंसिया, कमेड़ीदेवी-भैंसूडी, अल्मोड़ा-ग्वालदम-हवीलकुलवान, धरमघर-माजखेत, शामा-नाकुड़ी, रिखाड़ी-बाछम, रौल्यिाना-लोहागड़ी।
विज्ञापन
ग्वाड़ में पांचवें दिन बहाल हुई बिजली
बागेश्वर। भूस्खलन से बीते 19 अगस्त को ग्वाड़ गांव में बिजली का पोल ध्वस्त हो गया था। गांव की बिजली गुल हो गई थी। यूपीसीएल के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को बिजली बहाल कर दी है। गांव के लोगों ने बिजली कर्मियों का आभार जताया है।
पिथौरागढ़ में बीआरओ समेत 17 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद बीआरओ समेत 17 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद तवाघाट-सोबला सड़क मार्ग नहीं खुल पाया है। जिले में बारिश के बाद बांसबगड़ कोटा-पंद्रहपाला, आदिचौरा-सिन्नी, सोसा-सिर्खा, सानदेव-नानपापौं, जौलजीबी-मुनस्यारी समेत 17 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। इस कारण लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। संवाद
सैंनरगाड़ में नदी में गिरने से बाल-बाल बचा युवक
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के सैंनरगाड़ में पैदल पुल न होने से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। 18 जुलाई की रात को आई आपदा में यहां का मोटर पुल बह गया था। तब से गांवों तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। लोहे की सीढ़ी को उफनती नदी के बीचों बीच रखा गया है। इसी सीढ़ी से लोग आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में हादसे का खतरा है। सोमवार को भी इस सीढ़ी से नदी पार करते समय एक युवक बाल-बाल बचा। संवाद