फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One house and courtyards of three houses were damaged due to heavy rain

Bageshwar News: भारी बारिश से एक मकान और तीन घरों के आंगन क्षतिग्रस्त

Tue, 24 Jun 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
One house and courtyards of three houses were damaged due to heavy rain
बागेश्वर के गनीगांव में बारिश के दौरानक्षतिग्रस्त हुआ आंगन। स्रोत आपदा प्रबंधन विभाग
बागेश्वर/कपकोट। जिले में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। कपकोट विकासखंड में लगातार जबकि अन्य स्थानों पर रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के दौरान गरुड़, कपकोट और काफलीगैर तहसील क्षेत्र में एक भवन और तीन मकानों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के दौरान कपकोट के चचई गांव में लछीमा देवी पत्नी खुशाल राम, गरुड़ के गनीगांव में भूपेंद्र सिंह पुत्र खड़क सिंह, लमचूला में भवानी देवी पत्नी नैन राम के घरों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए। आंगन टूटने से मकानों को खतरा बना हुआ है। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के बिलौरी में मोहन राम पुत्र धनी राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तक कपकोट में 16.40 मिमी, गरुड़ में पांच और बागेश्वर में तीन मिमी बारिश हुई। सरयू नदी का जलस्तर 865.90 मीटर जबकि गोमती का 862.20 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश के कारण हो रहे नुकसान का राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed