फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One died after car fell into ditch in Bageshwar

बागेश्वर में खतरनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल

Fri, 17 Nov 2023 11:23 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:23 AM IST
सार

बागेश्वर में देर रात अनर्सा से आ रही कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महेंद्र सिंह परिहार (42) पुत्र मोहन सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One died after car fell into ditch in Bageshwar
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर में बृहस्पतिवार देर रात्रि कपकोट के कन्यालीकोट क्षेत्र में कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई , पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अनर्सा से आ रही कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महेंद्र सिंह परिहार (42) पुत्र मोहन सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार प्रकाश चंद्र (24) पुत्र जगदीश राम निवासी अड़ौली बागेश्वर, राजकुमार (38) पुत्र मोहनलाल निवासी अड़ौली, अनिल कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी अड़ौली, पप्पू परिहार पुत्र मोहन सिंह निवासी खोली बागेश्वर और अरूण कुमार (35) पुत्र राजा राम  निवासी नेपाल हाल निवासी द्यांगण बागेश्वर घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग अनर्सा गांव में विवाह समारोह में टेंट लगाकर बागेश्वर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed