फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One Car Collides With Four Vechicles

अनियंत्रित वाहन से चार वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
One Car Collides With Four Vechicles
बागेश्वर में बुधवार की रात क्षतिग्रस्त हुई कारें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में बुधवार की रात को अनियंत्रित ढंग से कार चला रहे चालक ने चार वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गया। चारों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। इस मामले में पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है। घटना बुधवार देर रात की है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात स्टेशन रोड में अनियंत्रित कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नैनीताल जिले के नंबर की कार चला रहा कार चालक एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मारता हुआ चला गया। वाहनों को टक्कर मारने की आवाज सुनकर तमाम लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षतिग्रस्त कारों को काफी नुकसान हुआ है। जिस कार ने इन वाहनों को टक्कर मारी, वह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय सड़क पर राहगीर नहीं थे, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। प्रभारी कोतवाल खुशवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में कार स्वामियों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में आपस में समझौते की बात चल रही है। तहरीर दी जाएगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed