{"_id":"586fe1b84f1c1b0b321589eb","slug":"one-arrested-with-hashish","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में 3.5 किग्रा चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में 3.5 किग्रा चरस के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने साढ़े तीन किग्रा चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चरस की कीमत तीन लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कपकोट में एक सप्ताह के भीतर चरस तस्कर के पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन
कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कपकोट थाना प्रभारी मदन मोहन जोशी जवानों के साथ गश्त पर थे। कपकोट-कर्मी रोड में पोथिंग मोड़ पर संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्ति के सामान की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 3.532 किग्रा चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम केदार सिंह निवासी तोली कपकोट बताया। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी। इस चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
चरस पकड़ने वाली टीम में एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया, कांस्टेबल राकेश भट्ट, प्रकाश टम्टा शामिल थे। कपकोट में पिछले एक सप्ताह के भीतर चरस तस्करी का यह दूसरा मामला है। तीन दिन पहले ही रुद्रपुर निवासी एक युवक से पुलिस ने चरस बरामद की थी।