फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One arrested with 10 boxes of illicit liquor

Bageshwar News: 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 10 boxes of illicit liquor
काफलीगैर (बागेश्वर)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत झिरौली पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 10 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को थानाध्यक्ष झिरौली जीवन सिंह सामंत के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने संदिग्ध लग रहे भुवन चंद्र जोशी (60) निवासी करासघट को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 पेटी अवैध माल्टा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध थाना झिरौली में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed