फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One accused arrested with smack in Bageshwar

Uttarakhand: पहले मुंबई में जानलेवा हमला...फिर जेल और जमानत; अब स्मैक तस्करी, SOG की टीम ने किया गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 02:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jan 2024 02:58 PM IST
सार

बागेश्वर में एसओजी की टीम ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ मुंबई में जानलेवा हमले का केस दर्ज है। 

विज्ञापन
One accused arrested with smack in Bageshwar
स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर में एसओजी की टीम ने 14.15 स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ मुंबई में जानलेवा हमले का केस दर्ज है। आरोपी डेढ़ साल जेल में रहने के बाद इन दिनों जमानत पर है।

विज्ञापन


एसपी अक्षय प्रह्वलाद कोंडे ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए कहा कि एसओजी को स्मैक का नशा करने वाले लोगों से बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के द्वारसों निवासी ललित सिंह भाकुनी उर्फ बब्लू (24) के स्मैक तस्करी में लिप्त होने की जानकारी मिली थी। बीते सोमवार को एसओजी की टीम ने आरोपी को उसके आवास परिसर से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Kumaon Weather: कुमाऊं में जल्द खत्म हो सकता है बारिश और बर्फबारी का इंतजार, मौसम विभाग ने बताया समय
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने हल्द्वानी से स्मैक लाने की बात कबूली है। एसपी के अनुसार आरोपी स्वयं भी स्मैक, चरस शराब का आदी है। एसपी ने बताया है कि मुंबई में आरोपी जिस केस में आरोपी है, वहां भी आरोपी की जमानत निरस्त करने के लिए प्रार्थनापत्र लगाया जाएगा। हल्द्वानी के जिन लोगों से आरोपी स्मैक लाया है, उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed