{"_id":"59beb4484f1c1b99688b512b","slug":"on-the-birthday-of-the-prime-minister-share-the-fruits-of-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटे, सफाई की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटे, सफाई की
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। भाजपा महिला मोर्चा ने मरीजों में फल बांटे। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के आसपास सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा आर्या, निर्मला दफौटी, जीवंती कांडपाल, प्रकाश साह, सुनील भंडारी, सुबोध लाल साह, मुन्ना पांडे, बहादुर सिंह, जगदीश जोशी आदि थे। इधर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्र पर प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना का संदेश लिखा।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज ओली, जिला महामंत्री राजकुमार मेहता, राजेंद्र परिहार, गौरव दास, सुरेश सोनियाल, दीपक खेतवाल आदि थे। उधर, गरुड़ तहसील क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में खेल समारोह में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को फल बांटे।
विज्ञापन
उधर, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, हरीश रावत, हेम रावत, भुवन जोशी, मंगल राणा, अभय नेगी, रतन सिंधी आदि थे।