फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Old Man Attacked by Beer Shifted to AIIMS Rishikesh

Bageshwar News: भालू के हमले में जख्मी बुजुर्ग एसटीएच से एम्स ऋषिकेश रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Old Man Attacked by Beer Shifted to AIIMS Rishikesh
धरमघर में रेंजर प्रदीप कांडपाल को डीएफओ को संबोधित ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
धरमघर/बागेश्वर। भालू के हमले में जख्मी चुचेर (पनाड़ी) निवासी भगत सिंह कोरंगा (70) पुत्र दान सिंह को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। बुजुर्ग की दोनों आंखों को नुकसान होना बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने डीएफओ को ज्ञापन भेजकर जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भालू के हमले में जख्मी बुजुर्ग के पुत्र गोपाल सिंह कोरंगा ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी और आंखों के इलाज के लिए पिता को बृहस्पतिवार को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने वन रेंजर प्रदीप कांडपाल के माध्यम से डीएफओ हिमांशु बाघरी को भेजे ज्ञापन में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई। कहा कि वन विभाग ने हिंसक जंगली जानवरों से निजात दिलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन छेड़ देंगे। ज्ञापन में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष केदार महर, बसंत बल्लभ, नीमा देवी, प्रियंका कोरंगा, मनोज पाठक, हेम पाठक, संतोष पाठक, देव सिंह, गोविंद सिंह, उमेद सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक
धरमघर। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चुचेर गांव पहुंचकर लोगों को जंगली जानवरों से सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया। रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि टीम ने गांव से सटे जंगल के क्षेत्र में पटाखे फोड़कर जंगली जानवरों को भगाने का प्रयास किया। कहा कि विभाग आबादी में वन्यजीवों की आवाजाही पर लगातार नजर रख रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed