फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Occupation of Independent Suresh in Bageshwar

बागेश्वर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय सुरेश का कब्जा

Tue, 20 Nov 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 20 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Occupation of Independent Suresh in Bageshwar
जीत के बाद समर्थकों समेत विजयी जुलूस निकालते नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश - फोटो : अमर उजाला
 नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ने कब्जा जमाया। उन्होंने भाजपा के कुंदन सिंह परिहार को 367 मतों से हराया। बसपा के दीप चंद्र तीसरे, भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रमोद मेहता चौथे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महेश कांडपाल को पांचवें स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

 
मंगलवार शाम पालिका अध्यक्ष पद पर हुए मतदान के नतीजे घोषित किए गए।  अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी कुंदन सिंह परिहार को 367 मतों से हराया। सुरेश को 2754 जबकि कुंदन को 2387 मत पड़े। बसपा प्रत्याशी दीप चंद्र 1828 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रमोद मेहता 1822 मत के साथ चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी महेश कांडपाल को 1785 मतों के साथ पांचवें स्थान पर संतोष करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी गंगा देवी 216 मत जबकि गोविंद सिंह भंडारी को 64 मत मिले। मतगणना में 512 मत निरस्त घोषित हुए। जबकि 58 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


भाजपा ने पांच वार्डों पर दर्ज की जीत 
बागेश्वर। नगर पालिका में सभासद पद पर भाजपा ने पांच, कांग्रेस ने तीन और निर्दलियों ने दो वार्डों पर जीत दर्ज की।  एक वार्ड पर बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के बिलौना सेरा वार्ड में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह ने भाजपा के पूूरन चंद्र को 522 मतों से हराया। नारायणदेव वार्ड में कांग्रेस की बबीता पांडे ने भाजपा की अंजू पूना को 44, ज्वालादेवी वार्ड में निर्दलीय नीमा दफौटी ने भाजपा प्रत्याशी गीता मिश्रा को 175 मत से हराया। श्री सैम मंदिर वार्ड में भाजपा की नीमा देवी ने कांग्रेस की दीपा देवी को 19 मत से हराया। बागनाथ वार्ड में भाजपा के धीरेंद्र परिहार ने निर्दलीय संजय साह को 48 मत से हराया। ठाकुरद्वारा वार्ड में बसपा की मुन्नी मेहता ने निर्दलीय मनोज पांडे को आठ मतों के अंतर से हराया। कठायतबाड़ा में भाजपा के प्रेम सिंह ने कांग्रेस के किरन सिंह को 359 मत से हराया। मंडलसेरा उत्तर में कांग्रेस के कैलाश राम ने भाजपा के चंदन राम को 89 मत से हराया। मंडलसेरा दक्षिण में भाजपा की रूपा देवी ने बसपा की द्रौपदी को 190 मत से हराया। मां चंडिका वार्ड में निर्दलीय नितेश कुमार ने बसपा के सलीम अहमद को 607 मतों के अंतर से हराया। बैणीमाधव में भाजपा के नवीन चंद्र ने बसपा के विवेक कुमार को 88 मत से हराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed