फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI burnt the effigy of the state government

Bageshwar News: एनएसयूआई ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Wed, 22 May 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 22 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
NSUI burnt the effigy of the state government
बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर के गेट पर पुतला दहन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
बागेश्वर। देहरादून के एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में पीजी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर एनएसयूआई ने पंडित बीडी पांडेय परिसर के गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


संगठन के जिला उपाध्यक्ष संस्कार भारती के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारती ने कहा कि डॉ. देवेश गर्ग की मौत के मामले में कॉलेज की ओर से फीस के लिए दबाव बनाने को कारण बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रेम दानू, दीपांशु भट्ट, सौरभ कुमार, हितेश कुमार, हरीश नेगी, बसंत गोस्वामी, देवेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सुधार परीक्षा का परीक्षाफल घोषित करने की मांग

बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के विद्यार्थियों ने सुधार परीक्षा का परीक्षाफल अब तक घोषित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। बुधवार को परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को भेजे ज्ञापन में अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई महीने पहले स्नातक के दूसरे सेमेस्टर की सुधार और पांचवे-छठे सेमेस्टर की स्पेशल सुधार परीक्षा हो गई थी, अब तक रिजल्ट नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने स्नातक के पहले और तीसरे सेमेस्टर की सुधार परीक्षा की समय सारिणी जारी करने, दूसरे सेमेस्टर की स्पेशल सुधार परीक्षा, चौथे सेमेस्टर की सुधार परीक्षा जल्द करवाने और एक साल से अंकतालिका का इंतजार कर रहे स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की मूल अंकतालिका जल्द कैंपस में उपलब्ध करवाने की मांग की। वहां पर छात्रसंघ कोषाध्यक्ष लाेकेंद्र सिंह धपोला, प्रवीण मेहता, हरेंद्र दानू, पंकज कुमार, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed