{"_id":"78a9410544dca3822a58a5731bb5f5af","slug":"now-will-jam-the-national-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जाम करेंगे नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जाम करेंगे नेशनल हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, धरमघर (बागेश्वर)।
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनगाड़ बास्ती सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण रविवार को भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। अनशन के छह दिन बाद भी अफसरों और जनप्रतिनिधियों के सुध न लेने से ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द सुध न लेने पर 25 जून को बागेश्वर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटमन्या चौराहे पर चक्काजाम करने की धमकी दी।
वक्ताओं ने कहा लोनिवि ने सड़क को चकाचक बनाने के लिए पूर्व में कई बार आश्वासन दिए, लेकिन आज तक कोई भी पूरा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि इस बार सड़क पर जेसीबी मशीन चलने पर ही मानेंगे।
विज्ञापन
क्रमिक अनशन में प्रताप सिंह, हीरा सिंह, पूरन सिंह और नंदन सिंह जबकि धरने में मानुली और गीता देवी बैठी। सभा की अध्यक्षता केदार सिंह महर और संचालन देवेंद्र सिंह महर ने किया।
विज्ञापन
वहां ग्राम प्रधान दीपा महर आदि मौजूद थे। इधर विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि हर काम नियमानुसार ही होते हैं इसके लिए आंदोलनकारियों को लोनिवि को पूरा सहयोग करना होगा।
भाजपा ने अपने शासन में सड़क कटवाई, लेकिन अन्य काम नहीं करवाए। अब सड़क को बेहतर करवाने की जोरदार पहल हो रही है। इसमेें ग्रामीणों को भी सहयोग करना होगा।