फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Now the third eye will monitor Bageshwar Nagar

अब तीसरी आंख करेगी बागेश्वर नगर की निगरानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now the third eye will monitor Bageshwar Nagar
बागेश्वर। अब तीसरी आंख से बागेश्वर नगर की निगरानी होगी। गुपचुप तरीके से अपराध करने वाले पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। नगर में चार सीसीटीवी कैमरे लगा लिए गए हैं। पांच लाख की विधायक निधि से इन कैमरों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विधायक चंदन राम दास ने रविवार को बागेश्वर कोतवाली में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि लंबे समय से नगर में सीसीटीवी लगाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। कहा कि इससे पुलिस को अपराधों के खुलासे में मदद मिलेगी। एसपी अमित श्रीवास्तव ने विधायक दास का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सरयू पुल, गोमती पुल, भराड़ी टैक्सी स्टैंड, केमू पार्क (गरुड़ सड़क) पर कैमरे लगाए गए हैं। कोतवाली में बने क्रट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों को संचालित किया जाएगा। कैमरों की मदद से नगर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। यातायात व्यवस्था में भी इससे सुधार होगा। कोतवाली में सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, कोतवाल डीआर वर्मा, दलीप खेतवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed