फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Not much votes will be given by UKD to both seats in Bageshwar.

बागेश्वर की दोनों सीटों पर यूकेडी से नोटा को अधिक मत मिले

Sat, 11 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
 जल जंगल जमीन, स्थायी राजधानी जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने वाले उक्रांद को एक बार फिर जनता ने नकार दिया। बागेश्वर जिले की दोनों सीटों पर यूकेडी को नोटा से भी कम मत मिले। दोनों सीटों में एक निर्दलीय को छोड़कर अन्य निर्दलीय उम्मीदवार एक हजार के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। कपकोट सीट पर1116 और बागेश्वर में 1541 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। 
विज्ञापन



कपकोट विधानसभा सीट में 93774 मतदाताओं में से 58760 मतदाताओं ने मतदान किया था। इनमें से 1116 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया। इस सीट पर यूकेडी प्रत्याशी महज 958 मतों में सिमट गए। निर्दलीय उम्मीदवार भगवत सिंह डसीला 1242 मत लाए। जबकि अन्य निर्दलीय करम सिंह दानू को 196, गोविंद लाल को 220, दयाल सिंह कपकोटी को मात्र 691 मत मिले। 
विज्ञापन



बागेश्वर विधानसभा सीट पर 109944 मतदाताओं में से 65968 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें से 1541 मतदाताओं ने प्रत्याशियों को वोट देने के बजाए नोटा का बटन दबाया। इस सीट पर यूकेडी प्रत्याशी जीवन लाल को 1207 मत मिले। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बची लाल महज 676 मतों पर ही सिमट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed