{"_id":"58af2b654f1c1b0511b23875","slug":"not-linked-to-the-village-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से नहीं जुड़ा टकनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से नहीं जुड़ा टकनार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर का टकनार गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर टकनार गांव सड़क से नहीं जुड़ सका है। विकास के तमाम दावों के बावजूद ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हैं। ग्रामीणों को एक कुंतल राशन का भाड़ा 300 रुपए देना पड़ रहा है। सड़क के बगैर पलायन पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण न होने से अनेक बालिकाएं हाईस्कूल तक की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
गांव में एएनएम सेंटर न होने के कारण प्रसव पीड़िताओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बच्चों को टीके लगाने, पोलियो की ड्रॉप पीने के लिए गांव से चार किमी दूर कमेड़ीदेवी जाना पड़ता है। गांव के तीन बार प्रधान रहे चनर सिंह मेहरा ने बताया कि सड़क के लिए वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया गया था। इसी कारण अधिकारी भी गांव नहीं आ पाते। मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन