{"_id":"889fb5c8c309198f383335b45722abb3","slug":"not-last-three-days-trapped-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बीते नहीं फंसा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बीते नहीं फंसा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारी लखपत सिंह रावत ने बारिश के बीच रिठाड़ गांव से लगे जंगलों में रेकी की। मौसम साफ रहा तो रावत ने सोमवार की रात को गांव में रेकी करेंगे, हालांकि विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया है लेकिन तेंदुआ पिंजरे की ओर नहीं आया। शासन से तेंदुए को मारने के आदेश शिकारी, वन विभाग के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
तेंदुए ने तीन दिन पहले वन पंचायत रिठाड़ के सरपंच अर्जुन राणा की बच्ची कंचन को मार दिया था। जनाक्रोश को देखते हुए बागेश्वर के डीएफओ एमबी सिंह ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए उसी दिन वन्यजीव प्रतिपालक देेेहरादून को पत्र लिख दिया था। डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने शिकारी लखपत सिंह को रिठाड़ गांव में मोर्चा संभालने के आदेश जारी किये। शिकारी रावत दो दिन से गांव में रेकी कर रहे है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पिंजरे में भी फंस सकता है। पिंजरे की दिशा भी जल्द बदल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तेंदुआ दो दिन से उनकी नजर में नहीं आया। शिकारी रावत ने बताया तेंदुआ अपने ठिकाने से अक्सर शाम छह बजे बाद निकलता है। सुबह साढ़े चार बजे के बीच ठिकाने को लौट जाता है। इस घटना के दिन से कत्यूर घाटी के लोग भयभीत हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को शाम छह बजे बाद घर से बाहर नहीं भेज रहे है।
विज्ञापन
तेंदुए से सावधानी बरतें लोग : करायत
रेंजर श्याम सिंह करायत शिकारी लखपत सिंह के साथ सोमवार को रिठाड़ गांव गए। उन्होंने देवनाई घाटी के लोगों से तेंदुए से बचने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया। बताया कि तेंदुए को कैद करने के लिए विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया है। पिंजरे के अंदर कुत्ता को रखा गया है।
विज्ञापन