फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Not available generic medicines in Bageshwar district

बागेश्वर जिले में उपलब्ध नहीं जेनेरिक दवाइयां

Sat, 29 Apr 2017 10:52 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Sat, 29 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Not available generic medicines in Bageshwar district
बागेश्वर जिला अस्पताल के समीप स्थित दवाइयों की दुकानें।  - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मरीजों के लिए जेनेरिक दवाएं लिखने का निर्देश भले ही जारी कर दिया हो लेकिन बागेश्वर जिले के मरीजों को फिलहाल सस्ती दवाइयां नहीं मिल पाएंगी। इस समय बागेश्वर जिला अस्पताल में न तो अन्य बड़े अस्पतालों की तरह जन औषधि केंद्र है और न ही यहां की दुकानों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोशिशें शुरू हुई हैं लेकिन इसमें लंबा समय लग सकता है। 

विज्ञापन


बागेश्वर जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 300 से 400 मरीज पहुंचते हैं। इन मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध कुछ दवाओं को छोड़कर अधिकतर दवाएं बाजार से ही खरीदनी पड़ती हैं। बाजार में दवाओं का यह हाल है कि बुखार के मरीजों को भी पैरासिटामोल और एंटीबायोटिक सहित अन्य कुछ दवाओं के बदले 400 रुपये का पर्चा थमा दिया जाता है। इतने ही मरीज निजी चिकित्सकों के पास भी उपचार के लिए जाते हैं। मरीजों को इससे राहत देने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की ओर से अब डॉक्टरों को मरीजों के लिए जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन बागेश्वर में फिलहाल जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता नहीं है। यहां केमिस्ट की दुुकानों में एथिकल दवाइयां ही बिक रही हैं।
विज्ञापन


बागेश्वर के केमिस्टों से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि उनके पास जेनेरिक दवाएं नहीं हैं। यदि डॉक्टर पर्चों में जेनेरिक दवाइयां लिखेंगे तो वह इन दवाओं को मंगाएंगे। जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होने पर मरीजों का किसी भी दवाई का खर्चा आधा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed