फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Ultrasound In Kanda CHC

Bageshwar News: अल्ट्रासाउंड मशीन तो आ गई पर संचालन शुरू नहीं हो सका

Sun, 09 Jun 2024 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 09 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
No Ultrasound In Kanda CHC
40 हजार की आबादी जांच के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर पर निर्भर
विज्ञापन


कांडा/बागेश्वर। कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन लगने के बाद भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित न होने से यह दिक्कत आई है। तहसील क्षेत्र की करीब 40 हजार आबादी को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला मुख्यालय या अल्मोड़ा पर निर्भर रहना पड़ता है।
21 मार्च को कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई थी लेकिन रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की बात कही थी, अब तक अल्ट्रासाउंड कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। मशीन दो महीने से केंद्र में धूल खा रही है। कांडा के सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह गढि़या, कमस्यारघाटी के सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से कांडा क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट-कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। कपकोट के रेडियोलाॅजिस्ट सप्ताह में तीन दिन कांडा में अल्ट्रासाउंड करेंगे। -डॉ. देवेश चौहान, एसीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed