फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   no signal of bsnl in kupkote region

ढूंढे नहीं मिल रहे बीएसएनएल के सिग्नल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
no signal of bsnl in kupkote region
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में दो दिन से बीएसएनएल सेवा ठप होने से दस हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित हो गया है। व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द संचार सुविधा बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

कपकोट के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचार के लोग बीएसएनएल पर ही निर्भर रहते हैं। आए दिन संचार सेवा के बाधित रहने से लोगों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है। बुधवार से कपकोट नगरीय क्षेत्र सहित सरयू घाटी, पिंडर घाटी, फरसाली क्षेत्र, शामा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में संचार बाधित है। बीएसएनएल ठप होने से तहसील, डाकखाने, बैंक सहित अन्य कार्यालयों में कार्य प्रभावित हो गया है। ऑनलाइन कार्य करने वाले व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, तारा सिंह कपकोटी, सभासद तनुज तिरुवा आदि ने कहा कि बीएसएनएल की सेवा लगातार बाधित होती रहती है। इसका असर बच्चों की आनलाइन पढ़ाई सहित अन्य कार्यों पर पड़ रहा है। विभाग, शासन और प्रशासन भी संचार को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

कपकोट को जोड़ने वाली लाइन हरसीला से गोलना के बीच में कटी है, जिसको जोड़ने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्द ही क्षेत्र की संचार सुविधा बहाल करा दी जाएगी। - हेमंत जोशी, जेटीओ (बीएसएनएल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed