फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Road And Light in Baskuna

बिजली लाइन और रास्ते की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
No Road And Light in Baskuna
बागेश्वर के बसकूना में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। बसकूना के लोगों ने दो सप्ताह बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु न होने और पैदल रास्ते की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई है। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को बसकूना के लोगों ने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को भेजे ज्ञापन में कहा है कि तीन जुलाई को भारी बारिश से गांव में लगा बिजली का पोल बह गया था। जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश से पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मौका मुआयना किया। विधायक के ऊर्जा निगम को बिजली की लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने को कहा, लेकिन गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। बिजली न होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो गई है। रास्ते की मरम्मत न होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण आनंद राठौर, भरत राठौर, प्रमोद राठौर, गोविंद बोरा, मनोज राठौर, राजेंद्र राठौर, भुवन मेहता, भूपाल मेहता, राजेश मेहता ने कहा कि आपदा काल में इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed