फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Road After 6 Years

6 साल में भी नहीं बनी रमाड़ी-नाचनी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
No Road After 6 Years
अधूरी पड़ी बागेश्वर के रमाड़ी से पिथौरागढ़ के नाचनी को जोड़ने वाली सड़क। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। छह साल पहले कांग्रेस के शासनकाल में कपकोट के रमाड़ी से पिथौरागढ़ जिले के नाचनी को जोड़ने के लिए बहुउपयोगी सड़क स्वीकृत की गई। करीब 12 किमी लंबी इस सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। सड़क का काम पूरा न होने से इलाके के लोगों में जबदस्त रोष है। गुस्साए लोगों ने सड़क का काम पूरा न होने पर विधानसभा चुनाव में मतदान न करने या नोटा का बटन दबाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

जनता की मांग पर सरकार ने छह वर्ष पहले जब बागेश्वर के प्रमुख फल उत्पादक क्षेत्र रमाड़ी से पिथौरागढ़ के नाचनी के लिए सड़क मंजूर की तो इलाके के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं था। उम्मीद थी कि नाचनी की दूरी 30-32 किमी से घटकर 12 किमी रह जाएगी। सड़क की सही से मानीटरिंग न होने से अब तक सड़क केवल आठ किमी हिस्से में बनी है। कनोली, पालनाधूरा क्षेत्र में सड़क साढ़े चार किमी हिस्से में सड़क नहीं बनी है। ठेकेदार ने काफी समय पहले काम बंद कर दिया है। कटी सड़क पर घास जमी है। जो सड़क बनी भी है तो उसमें वाहनों का संचालन नहीं होता है। सड़क पर मलबा पटा है।
विज्ञापन

छह साल बाद भी सड़क का निर्माण न होने से इलाके के लोगों को यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोग परेशान हैं। इलाके के लोगों के सामने चुनाव बहिष्कार या नोटा का बटन दबाने के सिवा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोधो सिंह ग्राम प्रधान भलोड़ी
सड़क न बनने से इलाके के लोग निराश हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव में भी राजनीतिक दलों के नेताओं ने सड़क का काम पूरा करने का वादा किया था, जो अधूरा रहा।
केदार सिंह प्रधान पालनाधूरा
सड़क न बनने से लोनिवि की कार्यप्रणाली उजागर हुई है। रकम स्वीकृत होने के बाद भी सड़क का काम बंद होना अन्याय है। वर्तमान विधायक ने भी सड़क निर्माण की घोषणा की थी, जो अधूरी है।

राकेश सिंह कोश्यारी सामाजिक कार्यकर्ता
रमाड़ी-नाचनी सड़क में करीब साढ़े चार किमी के हिस्से में काम अवशेष है। ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। फिर से टेंडर कराया जाएगा। जहां पर सड़क बन गई है। उसे वाहन संचालन लायक बनाने के लिए 40 लाख रुपये की रकम मिलने वाली है। टेंडर लगाए जाएंगे।
एसएन पांडेय ईई लोनिवि कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed