फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Power Supply in Bagehwar

काकड़ा और भटोली के 85 परिवार तीन दिन से बगैर बिजली के काट रहे रात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
No Power Supply in Bagehwar
No Power Supply in Bagehwar
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव काकड़ा के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से भटोली, मिहिनिया तक के गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम को सूचना देने के बावजूद बिजली बहाल न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने गांव की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

काकड़ा, भटोली, मिहिनिया गांव में करीब 85 परिवार रहते हैं। बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यूपीएस, इनवर्टर समेत कई लोगों के मोबाइल फोन की बैटरी डिस्चार्ज हो गई है। लोगों को मोबाइल की बैटरी चार्ज करवाने के लिए आसपास के गांवों या करीब सात किमी दूर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। मोबाइल ठप होने से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंगल से सटा इलाका होने के कारण अक्सर जंगली जानवर रात में गांवों की सीमाओं में दिखाई देते हैं। इसलिए ने रात में हिंसक जानवरों के भी आबादी क्षेत्र घुसने का खतरा है। लोग बिजली से चलने वाले फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी आदि घरेलू उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। मनोरंजन के साधन टीवी, कंप्यूटर भी ठप हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद ऊर्जा निगम समस्या नहीं सुलझा रहा है। जिला मुख्यालय का नजदीकी गांव होने के बावजूद तीन दिन से बिजली आपूर्ति बहाल न होना चिंताजनक है। वहां के लोगों ने गांव की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

काकड़ा गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया है। अल्मोड़ा से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। शाम तक ट्रांसफार्मर के पहुंचने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। - विवेक कांडपाल, ईई, ऊर्जा निगम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed