फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   no post office, not the ANM center in the Udiar village

उडियार गांव में न डाकघर, न एएनएम सेंटर

Sat, 30 Jul 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
 no post office, not the ANM center in the Udiar village
ग्रामीण बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती उडियार ग्राम पंचायत में न तो डाकघर है और न ही एएनएम सेंटर। अनेक तोकों में पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव में खड़िया की खान है, जिसमें स्थानीय से अधिक रोजगार बाहरी लोगों को मिलता है।

विज्ञापन


ईस्कूल का इंटर में उच्चीकरण हुआ लेकिन इसमें एक भी प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई। कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उडियार ग्राम पंचायत की जनसंख्या 622 पहुंच गई है। गांव में कुल 475 मतदाता हैं। करीब आठ तोकों में बंटी ग्राम पंचायत बालीघाट-रीमा-धरमघर से जुड़ी है। इस गांव की समस्या विकास से कोसों दूर वाले गांवों की तरह ही है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कुंवर राम का कहना है कि गांव में एएनएम सेंटर, डाकखाना नहीं है। राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल खोलने, जीआईसी में कला वर्ग में प्रवक्ता, विज्ञान वर्ग की मान्यता की मांग कई बार की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपप्रधान सुंदर सिंह का कहना है कि कारपाटी, अनुसूचित जाति बस्ती, मल्ला, तल्ला गांव, रिखांणी, पाथरयों तोकों में पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। ग्रामीणों को एक किमी दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
आनंदी देवी का कहना है कि गांव से 50 मीटर की दूरी पर सड़क है लेकिन उसकी हालत खराब है। अनुसूचित जाति बस्ती समेत गांव में कुल छह बिजली के पोल सड़-गल चुके हैं। इनके कभी भी गिरने की आशंका है। 

आनंद सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष और इस साल की भारी बारिश में गांव के रास्ते कई जगह टूट चुके हैं। दैवी आपदा मद से भी गांव को कोसों दूर रखा गया है। रास्तों का पुनर्निर्माण न होने से बच्चों को स्कूल, हैंडपंप से पानी लेने जाने वालों के गिरने का खतरा बना है। 


कपकोट  के विधायक ललित फर्स्वाण बताते हैं कि  उडियार हाईस्कूल का उच्चीकरण करवा दिया है। बालीघाट-रीमा-धरमघर सड़क का चौड़ीकरण हॉटमिक्स कराया जा रहा है। गांव की समस्याएं संज्ञान में हैं। लंबित समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed