फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Path in Majiyakhet

मजियाखेत में दो साल के बाद भी रास्ता न बन पाने से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
No Path in Majiyakhet
बागेश्वर के मजियाखेत में बदहाल पैदल मार्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मजियाखेत वार्ड में मांग के बावजूद दो साल से रास्ता नहीं बन सका है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से नगर बने मजियाखेत वार्ड में विकास न हो पाने से लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मजियाखेत में विकास को लेकर ग्राम पंचायत की अनदेखी के बाद नगरपालिका में मिलने से लोगों को मुख्य सड़क तक पक्का चौड़ा मार्ग बनने की उम्मीद जगी लेकिन दो साल के बाद भी मार्ग निर्माण की कार्यवाही न होने से लोगों में निराशा हो रही है। स्थानीय लोग मार्ग निर्माण के लिए डीएम और सीएम तक से मिल चुके हैं। इसके बावजूद लोगों से पक्के और चौड़े मार्ग की सुविधा नहीं मिल पाई है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में खस्ताहाल रास्ते से रोजाना भारी आबादी आवाजाही करती है। महिलाऐं चरागाह के लिए चारा भी इसी रास्ते से लाती हैं। इसी मार्ग पर कई हादसे भी हो चुके हैं। लोगों ने जल्द मार्ग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं
ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनने के बाद पक्का रास्ता बनने की उम्मीद थी। रास्ता बदहाल होने के कारण आवाजाही में दिक्कत होती है। जल्द रास्ते का चौड़ीकरण कर पक्का रास्ता बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपा जोशी, मजियाखेत।
कई साल से रास्ते के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। बारिश के दौरान मार्ग से आवाजाही करने में दुर्घटना का खतरा है।
- मोहनी देवी, स्थानीय निवासी।
गांव से नगर बनने के बाद भी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाई है। बदहाल रास्ते से भारी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। रास्ते की मरम्मत न होने से आवाजाही में हादसे का खतरा है।

- कमला पाठक, मजियाखेत।
मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं। सड़क मार्ग के निर्माण के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जल्द मार्ग को चौड़ीकरण कर पक्का बनाया जाए।
- चंद्रा मेहता स्थानीय निवासी।
मौके पर जाकर पैदल मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद ही रास्ते के निर्माण कार्य के लिए योजना बनाई जाएगी।
- राजदेव जायसी, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed