फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Parking in Kanda-Kapkot

कपकोट, कांडा में पार्किंग की सख्त दरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
No Parking in Kanda-Kapkot
बागेश्वर। कपकोट और कांडा तहसील मुख्यालय को पार्किंग की सख्त दरकार है। पार्किंग न होने से अक्सर जाम की समस्या सामने आती है। दोनों स्थानों में पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

पार्किंग न होने से कपकोट और भराड़ी बाजार हमेशा जाम की जकड़न में रहता है। यदि कोई बड़ा कार्यक्रम क्षेत्र में हो या वीआईपी का आगमन हो तो कपकोट, भराड़ी में घंटों तक जाम लग जाता है। जाम के कारण वाहन संचालकों, यात्रियों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर रहता है। सिंगल सड़क के कारण भराड़ी बाजार में दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है।
विज्ञापन

कांडा बाजार के साथ ही कांडा पड़ाव में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। पार्किंग न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। आएदिन जाम लगता है। कपकोट और कांडा के व्यापारियों के साथ ही टैक्सी संचालक लंबे समय से पार्किंग की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। विधायक सुरेश गढ़िया का कहना है कि कपकोट और कांडा में पार्किंग निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। पार्किंग स्थलों के निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed