फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No member of the Centre could not work Tamta

केंद्र से संबंधित कोई काम नहीं करा पाए सांसद टम्टा

Thu, 27 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 27 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद अजय टम्टा केंद्र सरकार से संबंधित कोई भी काम नहीं करा पा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यों का श्रेय लेने के लिए झूठी बातें प्रचारित कर रहे हैं।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भाजपा के नुमाइंदों ने कपकोट क्षेत्र का लगातार प्रतिनिधित्व किया और पूरा इलाका पिछड़ा रहा। विधायक ललित फर्स्वाण ने दिन रात दौड़ भाग और मेहनत करके यहां सड़कों के रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाया। इस वक्त विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से कई सड़कें बन रही हैं।
विज्ञापन


कुछ की मंजूरी मिली है। पुरानी सड़कों की दशा भी सुधर रही है। वक्ताओं ने कहा कि सड़कों के कई काम पूर्व में सांसद प्रदीप टम्टा ने मंजूर करा दिए थे, लेकिन भाजपा के मौजूदा सांसद और अन्य लोग जगह जगह जाकर दुष्प्रचार  कर रहे हैं। कांग्रेस के कामों को श्रेय लेने के लिए जनता से झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद केंद्र सरकार से काम नहीें करा पा रहे हैं। कपकोट का इलाका आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है, लेकिन यहां मोबाइल फोन के टावर खराब पड़े हैं। संचार सेवाएं अस्त व्यस्त हैं। नाकामी छिपाने के लिए सांसद और उनके सहयोग झूठी बातें प्रचारित कर रहे हैं।


 बैठक में  विधायक प्रतिनिधि वकील चामू सिंह देवली, ब्लाक अध्यक्ष किसन सिंह दानू, बीडीसी सदस्य महिमन गड़िया, प्रकाश कांडपाल, दीपक गड़िया, हयात बड़ती, गोविंद बिष्ट, हिम्मत सिंह ऐठानी, नरेंद्र कोरंगा आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed