फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Exam in Bageshwar

डिग्री कॉलेज के छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
No Exam in Bageshwar
बागेश्वर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंकते विद्यार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। परीक्षाओं की स्थिति साफ नहीं होने से नाराज डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में कुलपति का पुतला फूंका। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रथम और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर स्थिति साफ नहीं की जा रही है। 14 सितंबर से परीक्षाओं की तिथि तय की गई है। कोरोना काल में परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं को बार-बार गुमराह किया जा रहा है। पहले कहा गया कि प्रथम और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी लेकिन अब प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को पदोन्नत करने की बात सामने आ रही है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत करने की बात कही थी। पदाधिकारियों ने परीक्षाओं को लेकर स्थिति शीघ्र साफ नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पुतला दहन करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष विद्या पांडे, सह सचिव अर्जुन थापा, संजय जोशी, गणेश कुमार, दिव्यांशु कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed