फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Electricity in Sun Village

17 दिन से गुल है सन गांव की बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
No Electricity in Sun Village
बिजली किल्लत को लेकर बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सन के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अनर्सा ग्राम पंचायत के सन तोक में 17 दिन से बिजली गुल है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार सूचित करने पर भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अनुसूचित बहुल सन के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के बाहर ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार लाइनमैन को सूचित किया गया, उच्चाधिकारियों को भी बिजली गुल होने की जानकारी दी गई, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक साल से उपभोक्ताओं को बिल नहीं बांटे गए हैं। ग्राम पंचायत में पहले तीन ट्रांसफार्मर थे, अब दो ही हैं। बिजली के कई पोल भी सड़-गल चुके हैं, जिन्हें तत्काल हटाए जाने की जरूरत है। कहा कि लाइनमैन ग्रामीणों की परेशानी का संज्ञान नहीं ले रहा है। बिजली नहीं होने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी समीप के गांव में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। वहां पर मदन मोहन, कुशल राम, कमल प्रसाद, नवीन चंद्र, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed