{"_id":"6161e34e8ebc3e05f132c27d","slug":"no-doctor-from-three-years-bageshwar-news-hld440871784","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहुर का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में तीन वर्ष से डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहुर का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में तीन वर्ष से डॉक्टर नहीं
विज्ञापन
बागेश्वर के बंद पड़े लाहुर प्राथमिक उप स्वास्थ्य में खड़े पूर्व विधायक फर्स्वाण और अन्य लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ गांव लाहुर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में करीब तीन वर्ष से डॉक्टर नदारद हैं। करीब चार हजार की आबादी की स्वास्थ्य देखभाल के लिए खोला गया अस्पताल इन दिनों बंद पड़ा है। अस्पताल बंद होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 15 किमी दूर कपकोट और 39 किमी दूर बागेश्वर आना पड़ रहा है। क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के समक्ष ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
लाहुर के अस्पताल में तैनात डॉ. परमिंदर प्रताप सिंह तीन वर्ष से बगैर अवकाश के नदारद हैं। वर्तमान में डॉक्टर के साथ ही फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मी भी अस्पताल में तैनात नहीं हैं। लाहुर के ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश टाकुली, पदम सिंह, तारा सिंह, कृपाल सिंह, रमेश सिंह पंडा, सरपंच चंदन गस्याल ने बताया कि अस्पताल बंद होने से लाहुर के साथ ही परमटी, नीड़नगेला, मिखिलाखलपट्टा के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोविड टीकाकरण के लिए भी लोगों को चार किमी दूर सड़क तक लाना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों ने शुक्रवार को क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे कपकोट के पूर्व विधायक के सामने अस्पताल बंद होने से हो रही दिक्कतों को उठाया। इसके बाद फर्स्वाण ने सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा के सामने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को उठाया।
अनुपस्थित डॉक्टर पर होगी कार्रवाई : सीएमओ
बागेश्वर। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा का कहना है कि लाहुर अस्पताल में संविदा पर तैनात चिकित्सक करीब तीन साल से बगैर अवकाश के कार्यस्थल पर नहीं है। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। डेढ़ महीने पहले कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने यह मामला उठाया था। उद्यमस्थल में दो डॉक्टर थे। एक डॉक्टर को लाहुर के अस्पताल में जाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल बंद होने की जानकारी मिली। शनिवार को कपकोट सीएचसी के प्रभारी को निकट के अस्पताल से लाहुर में डॉक्टर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। लाहुरखेत अस्पताल से सप्ताह में तीन दिन फार्मासिस्ट को लाहुर अस्पताल जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि लाहुर अस्पताल में एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर हिमानी पंवार तैनात हैं। वह अवकाश पर हैं। अस्पताल में एएनएम है। लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।