{"_id":"5db722298ebc3e013202b401","slug":"no-customers-in-markets-bageshwar-news-hld361913470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की सड़कों में पसरा रहा सन्नाटा, अधिकांश दुकाने बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर की सड़कों में पसरा रहा सन्नाटा, अधिकांश दुकाने बंद रही
विज्ञापन
बागेश्वर में सोमवार को अघोषित अवकाश के दौरान बंद रहा बाजार।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को नगर में सन्नाटा पसरा रहा। नगर की अधिकतर दुकानों के शटर बंद रहे। केमू स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों पर भी चहलपहल कम रही।
नौकरीपेशा लोग और विद्यार्थी दिवाली पर्व मनाने के लिए एक दो दिन पहले ही घरों को लौट गए थे। दिवाली त्योहार के चलते सोमवार को नगर में सन्नाटा रहा। लोग घरों में त्योहार मनाने में मस्त रहे। केमू स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में कुछ ही वाहन खड़े थे।
दिवाली त्योहार के चलते स्टेशनों में भी यात्री कम ही नजर आए। टैक्सी चालक प्रकाश राम ने बताया कि दिवाली पर्व के चलते अधिकतर लोग एक दिन पहले ही घरों को निकल चुके हैं। सोमवार को सवारी नहीं नहीं मिली। भैयादूज पर्व मनाने के बाद मंगलवार से लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इससे केमू स्टेशन और टैक्सी स्टेंडों के गुलजार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जुए की खेल में लाखों के वारे न्यारे
बागेश्वर। दिवाली में जुए के फड़ों में लाखों के वारे न्यारे हुए। गोपनीय स्थानों पर सजे फड़ों में जमकर जुआ खेला गया। बताया जाता है कि जुए की खली में एक-एक बाजी पर लाखों रुपये के दाव लगे।
खूब बिकी शराब
बागेश्वर। दिवाली पर शराब की दुकानों में शराब खरीदने के लिए खूब भीड़ लगी रही। शराब कारोबारियों के मुताबिक दिवाली पर शराब की अच्छी खासी बिक्री हुई। शराब की दुकानों में देर रात तक लोगों की लाइन लगी रही।