{"_id":"620e94d507014a4edb218c64","slug":"no-corona-case-in-bageshwar-today-bageshwar-news-hld4540122162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार को बागेश्वर में नहीं आया कोरोना का मामला, एक डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार को बागेश्वर में नहीं आया कोरोना का मामला, एक डिस्चार्ज
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में कोरोना जाँच करते कर्मचारी
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर में नहीं आया एक भी कोरोना संक्रमित
बागेश्वर। बागेश्वर में बृहस्पतिवार को कोरोना का एक भी मामला नहीं आया। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब केवल 16 मामले सक्रिय हैं। सभी घर पर आइसोलेट हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जांचके लिए 377 सैंपल भेजे गए हैं। अब तक जिले में कोरोना से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। संवाद
अल्मोड़ा में 11 लोग कोरोना संक्रमित
अल्मोड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 16,029 कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिसमें से 15,395 मरीज डिस्चार्ज हो गए। जिले में अब कुल 58 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को ताकुला में एक, लमगड़ा में चार, द्वाराहाट में एक, चौखुटिया में तीन और देघाट में दो लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। लगातार मौसम बदलने के साथ जिला और महिला अस्पताल में मरीजों की संख्या रोजाना बड़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 286 मरीज और महिला अस्पताल में 35 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। यहां किसी भी मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।