फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No clue of teenager drowned in Saryu

सरयू में डूबे किशोर को ढूंढने के लिए तीसरे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू अभियान. नहीं चला पता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
No clue of teenager drowned in Saryu
बागेश्वर में सरयू नदी के किनारे बहे युवक की खोजबीन करते पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बृहस्पतिवार को नहाने के दौरान सरयू नदी में बहे किशोर का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ओर से नदी में खोजबीन अभियान चलाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को बिलौना के कुछ किशोर सत्तेश्वर मंदिर के पास सरयू नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान शाम करीब सवा पांच बजे इनमें से एक किशोर डूबने लगा।
विज्ञापन

बिलौना नियर रोडवेज बस स्टेशन निवासी रोहित कुमार (16) पुत्र महेश प्रकाश उस किशोर को बचाने के लिए नदी में कूद गया। किशोर तो बच गया, लेकिन रोहित नदी के तेज बहाव में बह गया। शनिवार को नदी में कई जगह उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। किशोर की खोजबीन के लिए फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी रात तक खोज अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि रविवार को भी खोजबीन का काम जारी रहेगा। बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से तलाशी में दिक्कत आ रही है। नदी में डूबे किशोर का पता न चलने से परिजनों कारो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed