फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nigam Workers Stage a protest

राजकीयकरण और एकीकरण की मांग को पेयजल निगम कर्मियों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nigam Workers Stage a protest
पेयजल निगम के एसई कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन करते अधिकारी कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पेयजल निगम के राजकीयकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को लोअर मालरोड स्थित अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और एक सूत्रीय मांग को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले निगम के नगर क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी सोमवार को लोअर मालरोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में निगम के कार्मिक जान जोखिम में डालकर कार्यों का निष्ठापूर्वक वहन कर रहे हैं, पर शासन उन्हें समय पर वेतन और पेंशन तक नहीं दे पा रहा है। उत्तराखंड पेयजल निगम एक राजकीय निगम है। राजकीय निगम होने के नाते सरकार का दायित्व है कि वह कार्मिकों को वेतन, पेंशन समेत लंबित देयकों का भुगतान करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द मांग पूरी नहीं करती है तो 28 अक्तूबर से पेयजल निगम के अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। धरने की अध्यक्षता एई गणेश दत्त तिवारी ने की। सभा में नरेंद्र सिंह बिष्ट, राहुल बिष्ट, दिनेश भट्ट, दीपक तिवारी, कुंदन अधिकारी, पंकज कुमार आर्या, सुनील दत्त, पान सिंह नेगी, दीपा जोशी, निर्मला रावत, संगीता आर्या, गोवर्धन कांडपाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मियों ने दिया धरना
बागेश्वर। पेयजल निगम कर्मचारियों ने निगम का राजकीयकरण और तीन महीने का रुका वेतन देेने की मांग के लिए कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने 28 से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है।

मंगलवार को धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मई, जून और जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण होने से सबसे अधिक लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा। वहां पर लीलाधर अंडोला, कमला देवी, चंद्रा देवी, भास्करानंद उपाध्याय, चंदन सिंह, जयशंकर सिंह राणा, कैलाश सिंह राणा, भुवन लोहनी आदि थे।

बागेश्वर में धरना देते पेयजल निगम कर्मी। विज्ञप्ति

बागेश्वर में धरना देते पेयजल निगम कर्मी। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed